लालकिताब और गुरू ग्रह

लालकिताब और गुरू ग्रह

लाल किताब के अनुसार गुरू
गुरु को लाल किताब में पिता, लाभ, सांस और शिक्षा कहा गया है।
कुण्डली में खराब गुरू के लक्षण
1 जिसने गोल मनके की माला पहन रखी हो उसकी कुण्डली में गुरू खराब होता है।
2 जिसका सोना खो गया होता है या गिरवी रखा हो, उसकी कुण्डली में भी गुरु खराब होता है।
3 यदि पढ़ाई रुक गई है या फेल हो गया है तो उसकी कुण्डली में भी गुरु खराब है।
1 जब किसी जातक की कुण्डली में बृहस्पति पहले भाव में आसीन हो तो ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं। इनको दूसरे अनपढ राजा कहते हैं, परन्तु ये बहुत ही ज्ञानवानहोते हैं। ऐसा जातक पैसा बहुत कमाता है। घर की छत पर या घर के आस पास पीपल का पेड़ होता है। इनका क्रोध बहुत तेज होता है। ये लोग 28 से 30 की उम्र तक भटकाव में जीते हैं। थोड़े मोटे हो जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही अस्थमा हो जाता है। उपाय – गरीबों को पीले वस्त्रों का दान करें।
2 कुण्डली के दूसरे भाव में गुरू अकेला हो तो बहुत शुभ है। किसी के साथ हो तो भी शुभ होता है। ऐसे लोगों के घर में मेह‌मान बहुत आते हैं। ऐसे लोग स्वागत भी अच्छा करते हैं। इनको दूसरों की प्रॉपर्टी या निसंतान लोगों की सम्पत्ति मिल जाती है। गुरु दूसरे और केतु कुण्डली में छठे भाव में हो तो इनको अपनी मौत का पता चल जाता है। उपाय – मेहमान नवाजी अच्छे से करें और चने की दाल को पीले कपडे में बांधकर मन्दिर में एक बार दान कर दें।
3 जिन जातकों के तीसरे भाव में गुरू हो उनको दुर्गा पूजन करते रहना चाहिए ऐसा कुछ नहीं बचेगा जो सोचा हो परन्तु प्राप्त न हुआ हो। ऐसे लोगों को अपनी तारीफ की आदत होती है। जिसके तीसरे गुरू हो ऐसे व्यक्ति से वैर मोल न लें। उपाय – अपनी तारीफ की आदत छोड़ दें।
4 जिन जातकों के चतुर्थ स्थान में बृहस्पति बैठा हो उनके पिता या दादा का समाज में नाम होता है। ऐसे लडकों को छाती खोलकर घुमना नहीं चाहिए। प्रेतबाधा हो सकती है। जिन लड़कियों के चौथे भाव में बृहस्पति होता है उनको Deep Neck वाला ब्लाउज पहनने की आदत होती है । इससे गुरू खराब होता है। छाती में गुरू का वास होता है। ऐसा जातक चालाक और धनवान होता है। ऐसे लोग दूनिया की नाव पार लगाते हैं पर अपनी डुबो देते हैं। उपाय – घर में कभी भी खोखली पीतल की मूर्ति ना रखें।
5 पांचवें स्थान का गुरु जातक को ब्रह्मज्ञानी बनाता है। संतान पैदा होते ही भाग्यवान बन जाते हैं। पेट में गैस की समस्या होती है। केतु की दशा में नाना के परिवार में समस्या आ जाती है। संतान यदि गुरुवार को पैदा हो जाए तो समुद्र जितनी दौलत मिलती है। खासकर लड़‌का पैदा होने पर । उसके उम्र बढ़ने के साथ-साथ दौलत भी बढती रहती है।

गुरू का प्रभाव

6 षष्ठ भाव का गुरु पिता/ भाई और पुत्र के लिए खराब परन्तु जातक के खुद के लिए अच्छा है। कुछ न करने पर भी सब कुछ मिल जाता है। ऐसे लोगों को ऐश्वर्य की कमी नहीं होती। इनकी एक मौसी विधवा हो सकती है। इन‌के घर में बेसमेंट नहीं होना चाहिए। उपाय -ऐसे लोगों को नानवेज नहीं खाना चाहिए खासकर मुर्गा तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
7 जिनके सप्तम स्थान में बृहस्पति होता है इन्हें गृहस्थ साधु कहा जाता है। इनका पार्टनर इनसे ज्यादा पैसा कमाता है। इनके घर में बहुत सारी किताबें रखी होती हैं। बैडरूम में ज्यादा किताबें न रखें यदि रखी हों तो हटा दें। ज्यादा पूजा पाठ करने वालों का वैवाहिक जीवन खराब हो जाता है। बेडरूम में किताबें रखी हों तो हटा देनी चाहिए। सप्तम गुरू वाले जितने अय्याश होंगे उतना अच्छा है। विवाह के बाद‌ भाग्योदय होता है। उपाय – अपने पहने हुए कपड़ों का दान कभी न करें। यदि कपड़ों का दान करेंगे तो निर्वस्त्र हो जाएंगे। अपने परिवार में भी फ्री में अपने कपड़े किसी को न दें।
8 किसी भी जातक के गुरु आठवें होने पर उसके खिलाफ अफवाहें उड़ती हैं। खासकर महिलाओं के मामले में। उनके चरित्र के ऊपर तोहमत लगती है। पुरुष के ऊपर भी लांछन लग सकते हैं। ऐसे लोगों पर जब भी मुसीबत आती है तो भगवान सदा बचाने आ जाते हैं। पैसे की समस्या हो या दूसरी कोई भी समस्या हो। इनके दादा आठ वर्ष की उम्र से पहले ही या तो मर जाते है या उनका निवास दूर होता है। ऐसे लोगों का निवास पहाड़ों के आसपास होता है या पहाड़ों में घुमने का इनको शौक होता है। उपाय – सोने की -चैन गले में डालकर रखें। आलू और घी का दान करें। उबालकर गाय को खिलाएं या मन्दिर में दान करें।
9 नौवें भाव में गुरू हो तो ऐसे जातकों पर पितरों की असीम कृपा होती है। ये अत्यधिक सौभाग्यशाली होते हैं। इनको सड़‌कों पर गिरा हुआ पैसा मिलता है। बड़ों से पैसा, मिलता रहता है। नवम भाव में बृहस्पति वाला हद से ज्यादा आलसी व्यक्ति होता है। इनको इन्टर- कास्ट शादी की बहुत इच्छा होती है पर हो ही नहीं पाती अगर हो जाती है तो बहुत बुरा है। 36 की उम्र के बाद बहुत धन प्राप्त होता है और फिर प्राप्त होता ही रहता है। उपाय – भूलकर भी अन्तर्जातीय अथवा अन्तर्धर्म विवाह न करें। हर रोज मंदिर जाएं।
10 जिनके दशम स्थान में बृहस्पति होता है उनके बारे में कहा जाता है कि भलाई करो और जूते खाओ। दशवें गुरू हो तो जितना कसाई बनेंगे उतना फायदा । अपना भला करें दूसरे का भला करने के बजाय नहीं तो हमेशा परेशान रहेंगे। उपाय – दसवें गुरु हो तो केसर का तिलक लगाएं।
11 जातक के ग्याहरवें गुरु होने पर जबतक पिता जीवित है तबतक मौज है। पिता के जाने के बाद कोई सहारा नहीं बचता। पिता किस्मत की चाबी हैं जितना हो सके उनको खुश रखें। आपके कारोबार में यदि आपका भाई जुड़ जाता है तो दिन-दोगुनी रात चौगुनी उन्नति करेंगे। ऐसे लोगों को परिवार के साथ रहना चाहिए। यदि ये लोग परिवार के साथ नहीं रहेंगे तो इनको बेनामी मौत मिलती है कब मर गए पता भी नहीं चलेगा । परिवार के साथ रहना सबसे बड़ा सहारा है। परिवार चाहे कितना भी खराब है। उसके साथ ही रहे।
उपाय तांबे का कड़ दायें हाथ में पहनें। जिस हाथ से ज्यादा काम करते हैं उसमें पहनें। नानवेज न खायें।

(12) जिनके बाहवें गुरु होता है तो जितनी कमाई उतना ही खर्चा हो जाता है। गले में कोई माला न पहने, माला पहने। सोने की चैन पहने। नाक की समस्या । नजला आदि समस्या हो सकती है।
उपाय – सिर पर चोटी रखें। सोने की चैन पहनें।

Global Kundli Vastu

https://linktr.ee/globalkundlivastu

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top