पातिव्रत्य धर्म
ध्यान में रखें कि न केवल पुरुषों में अपितु पशु , पक्षियों, गन्धर्व और देवताओं में भी पत्नीव्रती और पतिव्रता दम्पति युगल होते हैं।
तोता मैना, कबूतर और हंस अपने जीवनसाथी के सच्चे साथी होते हैं और एक दूसरे के वियोग में एकाकी जीवन बिता देते हैं।
ऐसा ही देव योनियों और मनुष्यों में भी देखने को मिलता है।
जो सच्चे व्रतधारी होते हैं वे शाप या कर्मफल के दुर्भाग्यवश किसी भी योनि में रहें या जन्म जन्मांतरों में बिछुड़ जाएं तो वे एक दूसरे का इन्तजार करते हैं।
इन दम्पति में भी पत्नी को विशेष दर्जा हासिल है।
यद्यपि पुरुष की कर्मवशात् कई पत्नियां देखने में आती हैं लेकिन
पतिव्रता एकमात्र अपने पति पर ही आश्रित रह लेती है। यही उसका परम व्रत है।
पतिव्रताओं में अनुसूया सावित्री, सीता आदि का नामोल्लेखनीय है।
साधारण स्त्रियां भी इस दिव्य गुण से सम्पन्न हो सकती है।
ध्यान दें कि पतिव्रता का पति के साथ अटूट संबंध होता है जिनके संयोग में जन्म मृत्यु का चक्र भी बाधा नहीं डाल सकता है।
विधाता में भी यह ताकत नहीं है कि वह पतिव्रता के व्रत को तोड़कर किसी अन्य से उसका योग कर सके।
पतिव्रता जहां भी, जिस भी स्थिति में रहेगी, जिस भी जन्म में रहेगी, जिस भी योनि में रहेगी तो एकमात्र अपने पूर्व पति के साथ ही रहेगी।
उसके वियोग में वह केवल और केवल पति का इंतजार करेगी।
इसलिए यह पद सर्वोच्च माना गया है।
माघ महाकवि ने ठीक ही कहा है –
सती स्त्री और व्यक्ति की प्रकृति जन्म जन्मांतर में भी उसी पुरुष को ढूंढ लेती है –
सती च योषित् प्रकृतिश्च निश्चला पुमांसमभ्येति भवान्तरेष्वपि।।
एक रहस्य और बता दें कि यदि पतिव्रता मुक्त होगी तो उसका पति भी मुक्त हो जाएगा , चाहे वह कितना भी पापी क्यों न हो अथवा उसके कितने ही कर्मफल बचें हों।
वे कर्मफल भी पतिव्रता के व्रत प्रभाव से भस्म हो जाते हैं-
नास्ति तेषां कर्मभोगः सतीनां व्रततेजसा । तया सार्धं च निष्कर्मा मोदते हरिमन्दिरे ॥
(वाराहमिहिरकृत बृहत्संहिता, कल्याण ‘नारी अंक’ से)
अरे भाई! पतिव्रता शब्द ही यह सिद्ध करता है कि ऐसी स्त्री पति को आगे करके ही चलती है।
अकेली उसकी न मंजिल होती है और न सफर!!
इसलिए भारतीय संस्कृति में विधवा को पुनर्विवाह न करके शास्त्र केवल तप करने पर जोर देते हैं, क्योंकि इसी मार्ग से वह पूर्व कृत पापशोधन करके पातिव्रत धर्म के स्थिर हो सकती है।
वह एकाध जन्म के बिछोह को गिनती ही नहीं है।
ऐसी सती साध्वी स्त्रियां पति की दीर्घायु के लिए करक चतुर्थी आदि का व्रत करती हैं। उन सभी स्त्रियों के चरणों में कोटि कोटि प्रणाम करते हैं।
समस्त लोकों में विद्यमान ऐसी पतिव्रता स्त्रियां हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करें यही कामना है।
करवाचौथ व्रत
करवा चौथ व्रत में स्त्री यदि #रजस्वला हो तो #प्रतिनिधि के रूप में पुरुष इस व्रत को रख सकते हैं।
स्त्री व्रत के #नियमों का पालन अवश्य करें। कथाश्रवण कर सकती हैं।
दानादि पति ही करें।
#चंद्रोदय के समय चंद्र दर्शन कर मानसिक प्रणाम करें।अर्घ्यादि पुरुष देवे। विवाह/व्रतादि में ऐसी स्थिति अनेक बार आती है। अतः #ऊहन कर लेना चाहिए।
#व्रतादि_में_प्रतिनिधि_व्यवस्था
किसी भी व्रत का त्याग बिल्कुल नहीं किया जाता है।
यदि #अशौच/रोग/असामर्थ्य आदि के कारण कोई भी व्रत करने में असमर्थ है तो अपनी जगह किसी सम्बंधी या ब्राह्मण को प्रतिनिधि बना कर उससे व्रत करवाएं तथा उसको व्रत के निमित्त दानादि अवश्य दें।
#गरूड़ पुराण में कहा है कि इस स्थिति में पत्नी पति के व्रत को तथा #पति पत्नी के व्रत को प्रतिनिधि रूप में कर सकते हैं–
गरुडपुराणे –
‘#भार्य्या भर्त्तृव्रतं कुर्य्यात्
भार्य्यायाश्च पतिस्तथा ।
असामर्थ्ये तयोस्ताभ्यां
व्रतभङ्गो न जायते ॥
इसी को प्राकारान्तर से स्कंद पुराण में कहा है कि असामर्थ्य के कारण अपनी जगह पुत्र/बहन/भाई या ब्राह्मण को प्रतिनिधि बनाकर व्रत करवाएं–
#अत्यन्तासामर्थेषु स्कन्दपुराणम् –
‘पुत्त्रं वा विनयोपेतं
भगिनीं भ्रातरं तथा ।
एषामभाव एवान्यं
ब्राह्मणं विनियोजयेत् ॥
लेकिन ध्यान रहे कि काम्यकर्म में प्रतिनिधि नहीं होता । नित्य व नैमित्तिक में ही हो सकता है–
#कालमाधवीये ।
काम्ये प्रतिनिधिर्नास्ति नित्यनैमित्तिके हि सः । काम्येषूपक्रमादूर्द्ध्वमन्ये
प्रतिनिधिं विदुः ॥
श्रौत और स्मार्त कर्म दोनों में प्रतिनिधि हो सकता है–
#पराशरभाष्ये शातातपः –
‘श्रौतं कर्म्म स्वयं कुर्य्यादन्योऽपि स्मार्त्तमाचरेत् ।
अशक्तौ श्रौतमप्यन्यः कुर्य्यादाचारमन्ततः ॥
उस प्रतिनिधि को शुद्ध होने पर दक्षिणा आदि देवें–
#दक्षिणा च तस्मै
शुचिकाले दातव्येति ।
यहां जो लिखा जाता है #प्रामाणिक ही लिखा जाता है।शंका है तो विनम्रता से प्रश्न पूछिए ,आपका स्वागत है।
लेकिन दम्भ अहंकार या विद्वत्ता दिखाने वालों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है।
हमने वेद वेदांगों का #सांगोपांग स्वाध्याय किया है तथा भगवती से साक्षात् बोध भी प्राप्त है।
अधीती और #बोधोपरान्त आचरण में भी उतारकर ही प्रचार में उतरे हैं।
यह भी भगवती की ही आज्ञा है।
इस प्रचार से भी कब संन्यास ले लें कोई पता नहीं। तब तक सच्चे जिज्ञासु अपना ज्ञान बढ़ाते रहें।
(उत्तरार्ध मेरी ही पूर्व पोस्ट से …)
कृष्ण चन्द्र शास्त्री
Global Kundli Vastu
https://linktr.ee/globalkundlivastu
