About Us

Are You Want To Know About Global Kundli Vastu

Global Kundli Vastu

GLOBAL KUNDLI VASTU

Global Kundli Vastu  एक ऐसा प्रकल्प है जो भारतीय ज्ञान परम्परा में विश्‌वास रखता है और प्राचीन भारतीय विद्याओं को समझने तथा उन्हें जागृत करने का प्रयास कर रहा है। जो प्राचीन विद्याएं और ग्रन्थ काल कवलित हो गए हैं उन्हें दौबारा संग्रहित और संकलित करने का प्रयास करता है। इसी शृंखला में डॉ. कृष्ण चन्द्र जी के द्वारा लगभग 15 पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। जिससे सनातन धर्म से सम्बंधित जनमानस को दैनिक कार्य, देवताओं के स्वरूप, देवताओं की ऊर्जा, मंत्र साधना, यज्ञानुष्ठान, त्याज्य कार्य, पितृ-पूजा, दैनिक पूजा-अर्चना आदि के विषय में विशेष जानकारी होती है।

                      Global Kundli  Vastu  के आचार्य 23 वर्षों से ज्योतिष (Astrology) और वास्तु-शास्त्र के क्षेत्र में परामर्श सेवा का सफल संचालन कर रहे हैं। इसमें कोई दौराय नहीं है कि Global Kundli  Vastu के द्वारा बताए उपायों का परिणाम शीघ्राति-शीघ्र और प्रभावी रूप से प्राप्त होता है। कुण्डली-परामर्श और वास्तु-परामर्श के माध्यम से हजारों लोग लाभ प्राप्त कर चुके हैं। आप यदि सब जगह धक्के खा चुके हैं और कोई सन्तुष्टि नहीं प्राप्त हुई है तो Global Kundli Vastu को अपना अन्तिम पड़ाव जानें।

           Global Kundli Vastu  कर्मकाण्ड, यज्ञानुष्ठानों, विवाह संस्कार, षोडश संस्कार, गृहशांति, गृहप्रवेश, शतचण्डी, सहस्रचण्डी, रुद्री पाठ, श्रावण में शिवलिङ्ग रुद्राभिषेक, नींव पूजा, पितृ-पूजा, गायत्री जाप, आदि के लिए योग्य, विश्वसनीय, और दीक्षित वेदपाठी ब्राह्मणों की व्यवस्था भी करता है। चाहे परामर्श सेवा हो या पूजा- पाठ Global Kundli Vastu Online And Offline  दोनों प्रकार से सभी सेवाएं उपलब्ध करवाता है। हमारे यजमानों को उत्तम और विश्वस्त सेवा प्राप्त हो इसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं।

Global Kundli Vastu  के सफल संचालन में चेयरपर्सन श्रीमती कुसुम शास्त्री और निदेशक श्रीमती रीनू वत्स का महत्वपूर्ण योगदान है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि सभी को ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में किफायती और विश्वसनीय परामर्श प्राप्त हो। हमारे आचार्य Global Kundli Vastu को निशुल्क सेवा उपलब्ध करवाते हैं और हमारी संस्था भी केवल लागत मूल्य पर ही सभी सेवाओं का संचालन करती है।

     Global Kundli Vastu  संस्कृत के प्रति विशेष आस्था एवं विश्वास रखता है तथा संस्कृत और भारतीय ज्ञानपरम्परा के महत्व को समझता है। इसलिए संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कटिबद्ध है। जो कोई भी व्यक्ति संस्कृत भाषा में उच्च शिक्षा ( शास्त्री, आचार्य, शिक्षा-शास्त्री एम. ए. संस्कृत) प्राप्त करना चाहते हैं या पी. एच. डी. में संस्कृत विषय चयन अथवा थिसिस लिखने संबंधित परामर्श चाहते हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कहाँ से शुरुआत की जाए या निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो Global Kundli Vastu  से सम्पर्क कर सकते हैं। हम संस्कृत भाषा में उच्च शिक्षा के संबंध में निशुल्क मार्गदर्शन उपलब्ध करवाते हैं।

वैदिक कार्यों की सफलता मंत्रों के स्पष्ट एवं सटीक उच्चारण के साथ-साथ सही विधि एवं विनियोग पर भी निर्भर करती है। वैदिक अनुष्ठानों को सफल बनाने के लिए शुद्धता एवं शुचिता भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है वैदिक यज्ञों के विधिज्ञ आचार्यगणों का सानिध्य का प्राप्त होना। Global Kundli Vastu के आचार्य वैदिक धर्मानुष्ठानों में निष्णात हैं और इस क्षेत्र में 23+ वर्षों से लगे होने के कारण योग्य आचार्यों , कथावाचकों, पण्डितजनों से हमेशा सम्पर्क में भी रहते हैं। इसलिए अपने धर्म कार्यों की सफलता और फल प्राप्ति के लिए आप योग्य पण्डितों से हमारे माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं। चाहे नासिक या उज्जैन में कालसर्पयोग पूजा हो या हरिद्वार, गया, फल्गु, पिंडारा या पेहवा में पिण्डदान अथवा आपको अपने घर पर नवरात्रि पाठ करवाना हो या श्रावण में रूद्राभिषेक आप Global Kundli Vastu से सम्पर्क कर सकते हैं।

अनुभवी और विश्वसनीय पण्डितों के द्वारा Online और Offline दोनों माध्यम से पूजाकार्यों का सम्पादन किया जाता है। Online Mode  की सहायता से दूरस्थ लोग भी नाम और गोत्र उल्लेख के साथ धर्मकार्य में सहयोगी तथा पुण्य के भागी बन सकते हैं। Delhi NCR, Bahadurgarh , Haryana, Punjab, Chandigarh, Guru gram  के निवासियों के लिए Offline पूजाकार्यों का प्रबंधन संभव है।

नोट :- किसी भी धर्मकार्य के सम्पादन के लिए कम से कम दो माह पूर्व Booking सुनिश्चित करें। आपकी जानकारी के विषय में पूर्णरूपेण गोपनीयता हमारी प्राथमिकता है।

Dr. Krishan Chandra Shastri

Dr. Krishan Chandra Shastri

प्रभाकर, शास्त्री, शिक्षा-शास्त्री, शिक्षा-विशारद, एम. ए. (संस्कृत, हिन्दी), ज्योतिषाचार्य, पी.एच.डी. (ज्योतिष)

डॉ० कृष्ण चन्द्र जी कई संस्कृत-महाविद्यालयों में प्राध्‌यापक और प्राचार्य के पद पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।  शास्त्री जी के सैकड़ों छात्र- छात्राएं अब HCS, सेना में धर्मगुरु, College Cader Lecturer, संस्कृत- प्राध्यापक और संस्कृताध्यापक के रूप में अपनी सफल सेवाएं संचालित कर रहे हैं। ज्योतिष विषय में आचार्य और पी एच डी उपाधि प्राप्त शास्त्री जी  धर्म, कर्मकाण्ड, व्याकरण, तन्त्र- विज्ञान और प्राच्य-विद्याओं के निष्णात विद्‌वान हैं।

        कृष्ण जी के सनातन धर्म परम्परा और संस्कृत के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें काशी विद्वत्-परिषद संस्था ने अपने विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया है। ज्योतिष विषय में गहन अध्ययन के कारण ज्योतिष पर शास्त्री जी का विशिष्ट अधिकार है। कयी विश्वविघालयों और ज्योतिष सम्मेलनों में विशिष्ट वक्ता के रूप में आपको आमंत्रित किया जाता है और आपके व्याख्यान ज्योतिष शास्त्र की व्यापक समझ प्रदान करते हैं। आप ज्योतिष के क्षेत्र में 23 वर्ष से कार्यरत हैं और समय-समय पर ब्राह्मणों के हितार्थ ज्योतिष शिविरों का संचालन भी करते हैं, जिसमें शुल्क केवल न के बराबर होता है।

        शास्त्री जी अपने शोध और स्वाध्याय के बल पर धर्म, कर्मकाण्ड, ज्योतिष, वास्तु-शास्त्र, और तीर्थों की महिमा आदि विविध विषयों पर अनेक पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। आपकी पुस्तकें निम्न प्रकार से हैं:-

1 लाल किताब सार संग्रह

2 वास्तु-शास्त्र सार

3 भृगुसंहिता

4 ज्योतिष-शास्त्र सार

5 गायत्री साधना पद्धति

6 नाड़ी फलित ज्योतिष

7 श्री विद्या सुधा-सिन्धु

8 निगमागम रहस्य

9 कर्मकाण्ड – मीमांसा

10 प्रतियोगिता-चन्द्रिक

11 परशुराम चालीस

12 स्थाणवीश्वर महिमा

13 श्री ललिताम्बा सहस्रनाम स्तोत्रम्

14 ईशोपलब्धिः

        अभी और भी बहुत सी पुस्तकें प्रकाशन के लिए पंक्तिबद्ध हैं समय के अभाव के कारण प्रकाशित नहीं हो पाई हैं।

        डॉ कृष्ण चन्द्र जी फेसबुक के माध्यम से भी लोगों में भारतीय ज्ञानपरम्परा और सनातन धर्मपरम्परा के सम्बन्ध जागृत करते रहते हैं।

 

Acharya Rajendra Sharma

आचार्य राजेन्द्र शर्मा

 शास्त्री, शिक्षा-शास्त्री, शिक्षा विशारद, एम. ए. (संस्कृत),

 आचार्य, नाड़ी ज्योतिषी एवं K P  ज्योतिषी व वास्तुविशेषज्ञ

आचार्य राजेन्द्र शर्मा संस्कृत महाविद्यालय में प्राध्यापक रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। आचार्य जी ने नाड़ी ज्योतिष और KP ज्योतिष में गहन अध्ययन किया है। आपके द्वारा दिए गए परिणामों का सुखद स्वरूप वास्तु- शास्त्र के क्षेत्र में आप महोदय के अथक परिश्रम को दर्शाता है।

        आपने डॉ० कृष्ण चन्द्र जी के सान्निध्य में पिछले 15 वर्षों में ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम दिए तथा बहुत से यज्ञानुष्टानों का सफल सम्पादन किया। आप ज्योतिष और वास्तु- शास्त्र के सुयोग्य विद्यार्थी हैं, जो इस क्षेत्र के प्राचीन और नूतन आयामों को आत्मसात् करने को तटस्थ हैं।

        आपका सरल और मृदु स्वभाव लोगों को अकारण ही अपनी ओर आकर्षित करता है। आचार्य जी ब्राह्मण, साधु और गाय माता के प्रति विशेष श्रद्धा तथा विस्वास रखते हैं। आप समय समय पर सनातन सेवा में तत्पर रहते हैं। आपका मुख्य उद्‌देश्य सनातन धर्म परम्परा का प्रचार प्रसार और संरक्षण है। जिससे हमारी आने वाली पीढियों तक हमारी प्राचीन और गौरवशाली ज्ञान-परम्परा का हस्तांतरण हो सके।

 

Address -H. NO. 168, Bhagwati Kripa,

H.NO. 73 Shreevidyapeetham

Forteasia Residency Sec.- 28 

Bahadurgarh HR-124507

Contact – 919899335333,

Name
Multiple Choice
Multiple Choice
Multiple Choice
Scroll to Top