Home

For Quotation

Our Services Are

  Stop Divorce And Separation In Life

मानव एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज से अलग होकर जीवित नहीं रह सकता क्योंकि हर मनुष्य हमेशा ये महसूस करता है कि समाज उसे देख रहा है, उसके कार्य समाज को प्रभावित करते हैं तथा समाज के कार्य उसको प्रभावित करते हैं। इसलिए उसे सदैव अच्छा कार्य करना है और अपने आपको साबित करना है। इस स्थिति में जब किसी पुरुष को अपनी पत्नी और परिवार का साथ मिलता है तो वो हर ऊँचाई को छू सकता है। उसी तरह से महिला भी अपने आपको साबित कर सकती है। एक अच्छा और खुशहाल जीवन जी सकता है। परन्तु परिवार से सहयोग की जगह यदि अलगाव मिले तो जीवन जीने की जगह कटना शुरू हो जाता है और नीरस हो जाता है। व्यक्ति किसी से मिलना- जुलना पसंद नहीं करता। वो अपने आप में घुट घुटकर जीने लग जाता है। समाज उसको संशय की नजर से देखता है तथा लोग उससे कोई संबंध न होते हुए भी बातें बनाने लगते हैं।

       इसमें बहुत से कारण हो सकते हैं।, गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे हमें Divorce या Separation झेलना पड़ता है। Divorce से केवल पति- पत्नी ही परेशान नहीं होते बल्कि पूरा परिवार ही समस्याओं में फंस जाता है। इससे सबसे ज्यादा तो बच्चों का जीवन प्रभावित होता है। बच्चे असंतुलित और असंयमित हो जाते हैं। उनका बालसुलभ व्यवहार प्रभावित हुए बिना नहीं रहता।बच्चों के व्यवहार में अनियमितता दिखाई देने लगती है और ऐसा माहौल उनको आपराधिक गतिविधियों में भी धकेल सकता है। दूसरे शातिर लोग उनका फायदा उठा सकते हैं।

       यदि आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो Global Kundli Vastu जीवन को सुचारू रूप से चलाने में और वैदिक उपायों के सहयोग से जीवन को पटरी पर लाने में आपकी सहायता कर सकता है।इसमें Global Kundli Vastu आचार्य डॉ. कृष्ण चन्द्र भारद्वाज गुरू जी के कुशल निर्देशन में Copule Consultation उपलब्ध करवाता है। हम उन लोगों की विशेष सहायता कर पाते हैं जो स्वयं अपनी शादी को साथ-साथ चलाना चाहते हैं। इसके लिए पति- पत्नी दोनों की निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होती है:-                                                              Details

Name

DOB.

Birth Time And Birth Place

Mob. No.

Email

हमारी संस्था के विशेषज्ञ विद्वानों के पैनल द्वारा कुण्डली का विस्तृत गहन अध्ययन किया जाता है तथा उसके बाद बताया जाता है कि आपके लिए रिश्ते में बने रहना सही रहेगा या नहीं। अथवा रिश्ते को बनाए रखने के लिए क्या उपाय हो सकते हैं जिससे जीवन पटरी पर दौबारा लौट आए अथवा कितने समय में हालात सुधर सकते हैं।

नोट :- Global Kundli Vastu  आपकी जानकारी को पूर्ण रूप से गोपनीय रखता है।

                                                                                                          Delay In marriage

पति-पत्नी, दोनों ही एक गाड़ी के दो पहिये हैं।  जिस प्रकार से गाड़ी एक पहिये से नहीं चल सकती उसी प्रकार से दम्पत्ति में से एक का अकेले निर्वाह नहीं हो सकता। विद्वान् लोगों के द्वारा कहा भी गया है ” पतनात् त्रायते इति पत्नी’’ अर्थात पत्नी किसी भी व्यक्ति का पतन होने से बचाती है। फिर चाहे वो सामाजिक पतन हो, सांवेगिक पतन हो अथवा मानसिक पतन हो। कैसी भी स्थिति जीवन में आए वह परूष के साथ सुख दुःख, धूप-छांव हर पड़ाव पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। हर पुरूष को उसकी पत्नी संबल प्रदान करती है, उसे कभी भी कमजोर नहीं पड़ने देती।

       परन्तु आज के परिप्रेक्ष्य में विचित्रता ये हो गई है कि लोगों की शादी होना मुश्किल हो गई है। बहुत बार सही जोड़ी नहीं मिलती है। जब सुन्दर और अच्छी जोड़ी मिल जाती है तो कोई न कोई दूसरी समस्या आकर खड़ी हो जाती है। इस तरह से उम्र 25-27 वर्ष से चलते -चलते कब 35 वर्ष की छू रही होती है ये पता ही नहीं चलता। फिर जब शादी होती है तो व्यक्ति वैवाहिक जीवन का आनंद ही नहीं ले पाता और जीवन तथा संबन्धों में अनिश्चितताएं देखने को मिलती हैं। व्यक्ति फिर जीवन को जीने के बजाय केवल ढो़ह रहा होता है।

     यदि आप भी विवाह में देरी (Delay In Marriage) की समस्या का  सामना कर रहे हैं तो Global Kundli Vastu  इसमें आपकी सहायता कर सकता है। आप Global Kundli Vastu के विद्वान आचार्यों से परामर्श ले सकते हैं। हमारी संस्था Global Kundli Vastu विशेषज्ञ आचार्य आपकी कुण्डली का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद बताएंगे कि

 आपकी शादी कब हो सकती है?

 उसके लिए आप क्या वैदिक उपाय कर सकते हैं?

सप्तम भाव कैसे जागृत किया जा सकता है?

 जिससे आपकी शादी के योग जल्दी बन सकें।

इसके लिए निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध करवानी पड़ती है :-

1 जन्मतिथि Date Of Birth

2 जन्मस्थान व जन्मसमय Birth Place And Birth Time

3 संपर्क सूत्र Contact Details

       Mob. No.

       Email

नोट :- हमारी संस्था किसी भी व्यक्ति की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखती है।

To Bay And Sale A Property Or Vehicle  Take Help From Global Kundli Vastu

1 प्रॉपर्टी बेचने और खरीदने में ज्योतिष का सहयोग लें।

2 गाड़ी खरीदने और बेचने के लिए ज्योतिष आपकी क्या सहायता कर सकता है?

यदि आप कोई प्रॉपर्टी या गाड़ी को बेचने या खरीदने का मन बना चुके हैं, तो ये एक अच्छी बात है । परन्तु ऐसे कार्यों में बड़ा धन खर्च होता है या हमें बड़ी राशि प्राप्त होने की संभावना होती है। जो हमारे जीवन को अत्यधिक रूप से प्रभावित करती है।

क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा लगायी गयी धनराशि सही दिशा में है या नहीं । यदि आप पूर्णतया आश्वस्त नहीं हैं तो उचित और लाभदायक समय तथा वाहन के रंग आदि के परामर्श के लिए Global Kundli Vastu आपकी सहायता कर सकता है ,जिससे आपके प्रयासों का सही परिणाम मिल सके।

ज्योतिषिय परामर्श के प्रश्न

1 मेरे लिए किसी भी गाड़ी या प्रापर्टी लेने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

2  मेरे लिए किस रंग और नंबर की भाड़ी सही रहेगी?

3 क्या मुझे प्रापर्टी से किराया प्राप्त हो सकता है?

4 क्या मुझे गाड़ी या प्रॉपर्टी लोन की सहायता से लेनी ठीक रहेगी?

5 केस आदि और लेनदेन में गडबडी से बचने के लिए कब खरीदारी करनी चाहिए?

हमारी सेवा

1व्यक्ति की कुण्डली के अनुसार परामर्श

2 क्रेता और विक्रेता दोनों के लिए परामर्श

3 सही रंग के लिए परामर्श

4 सटीक उपाय व शुभ मुहूर्त का परामर्श

Legal matters

मानव एक सामाजिक प्राणी है और उसकी स्वाभाविक प्रकृति है कि वह हमेशा अपने जीवन में प्रेम और शांति चाहता है। परन्तु न चाहते हुए भी कई बार हमें अशांति और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। अकारण ही झगडे बढ़ जाते हैं तथा तिल का ताड़ और राई का पहाड़ बनकर बात न्यायालय तक पहुंच जाती है। कोर्ट केस आदि से हमें आर्थिक नुकसान तो होता ही है साथ ही मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है।

   किसी भी जातक की कुण्डली में ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण ये समस्या पैदा हो सकती है। जो ग्रह उस समय बुरा प्रभाव दे रहे होते हैं उनके निमित्त, दान, जप, यज्ञादि और रत्नादि धारण करने से समस्याओं का निवारण संभव हो सकता है।

   यदि आप भी कोर्ट केस (Legal Matters)  जैसी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो Global Kundli Vastu इस विषय में आपकी सहायता कर सकता है।हमारे विद्वान आचार्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभावी उपायों का सुझाव देते हैं और जप दान यज्ञादि जो भी जातक के लिए उपयुक्त होता है। उसी का परामर्श दिया जाता है।

नोट:- आपकी गोपनीयता हमारी प्राथमिकता है।

Name Spelling Correction

हर जातक संसार में अद्वितीय है अर्थात उसके जैसा संसार में द्वितीय (दूसरा) नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि संसार में एक समय में एक ही शक्ल के सात लोग होते हैं। ये हो सकता है कि एक ही शक्ल सूरत के सात लोग हों परन्तु उन सातों का नाम भी एक हो या एक जैसा हो ये असंभव है। बहुत बार ऐसा भी देखा गया है कि दो जुड़वाँ बच्चे जिनके जन्मसमय में कोई खास अन्तर नहीं है परन्तु उनकी आदतों, स्वभाव, मैत्री और भाग्य में बड़ा अन्तर दिखाई देता है। इसका सबसे बड़ा कारण उनका नाम (Name)  हो सकता हैI

      व्यक्ति का नाम उसको बहुत प्रभावित करता है। उसके नाम की ध्वनियां उसके जीवन को आकार देती है। नाम की ध्वनियां उसके मस्तिष्क को प्रभावित करती हैं। क्योंकि कहा जाता है कि संज्ञा दूसरे का निराकरण कर देती है संज्ञा अर्थात नाम। जैसे मैं कहूँ रमेश इधर आओ तो रमेश ही मेरे पास आएगा न कि उसके पास में खड़ा हुआ सुरेश । नाम (Name)  किसी भी जातक के मन-मस्तिष्क में इस प्रकार से रच-बस जाता है कि उसका जीवन, उसके विचार और उसके जीवन के अहम निर्णयों को भी प्रभावित करता है। ऐसा देखा गया है कि नाम (Name) बदलने से कुछ लोगों का जीवन भी बदल जाता है जब उसकी ध्वनियां शुभ और लाभकारी होती हैं तो जीवन के परिणाम भी शुभ प्राप्त होने लगते हैं।

     यदि आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपका जीवन कठिनाइयों और समस्याओं से भरा हुआ है तो इसका कारण आपका नाम भी हो सकता है, जो आपकी जन्मतिथि के अनुरूप नहीं है।

     Global Kundli Vastu   Documents  में बदलाव के बिना ही नाम सुधार (Name Correction) की सहायता से अच्छे परिणाम प्राप्त करने में आपका सहयोग करता है। इसके साथ साथ आपको Lucky Numbers, Bad Numbers, और Lucky Colours व Bad Colours के बारे में भी बताता है।

आप अपने Brand Name, Product Name , House Name , New Born Baby Name  आदि के बारे में भी बात कर सकते हैं।

Gemstone Recommendation According Birth Chart (Lagan Kundli And ProblemsOf Person)

(सात कार्यदिवस इन्तजार करना पड़ सकता है। बाकी बातें पहले हो चुकी परामर्श Booking  पर आधारित है।

वैदिक रत्न परामर्श में Global Kundli Vastu विशेषज्ञों को महारत हासिल है। वैदिक पद्धति से सही समय पर धारण किया गया सही रत्न किसी भी व्यक्ति के जीवन की ऊर्जाओं को 180° तक सही दिशाएं प्रदान करता है। सही रत्न धारण करने से व्यक्ति निम्नलिखित परिणाम प्राप्त करता है।

1 सकारात्मकता और अचानक वैचारिक परिवर्तन

2 व्यवसाय में उन्नति, नौकरी में सकारात्मक परिणाम

3 विदेशगमन के अवसर

4 स्वास्थ्य लाभ में शीघ्रता

5 संबंधों में सकारात्मकता, मधुरता

मुख्य विचारणीय बिन्दु

1 ग्रहों की स्थिति का डिग्री सहित सूक्ष्म निरीक्षण

2 व्यक्ति के भार के अनुसार वांछित रत्न का सही ज्यामितिय परामर्श ,जिससे रत्न के गुणों का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा।

3 वैयक्तिक परिप्रेक्ष्य में सही परामर्श किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे लाभदायक रत्न का परामर्श किया जाता है।

4 इसमें व्यक्तिविशेष को कौन-सी धातु में रत्न धारण करना है, ये भी सटीक सुझाव दिया जाता है।

5 कोई भी रत्न विशेष मुहूर्त में धारण किया जाता है , जिससे उसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके। कोई भी रत्न धारण करने के लिए उस रत्न के ग्रह से सम्बन्धित होरा तथा वार में ही सही प्रकार से अभिमंत्रित करके उत्न धारण करना चाहिए।

 नोट :- Global Kundli vastu के विशेषज्ञों के द्वारा रत्नों को अभिमंत्रित भी किया जाता है।

Consultation For  Job, Career And Business

कभी-कभी व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आ जाता है कि वह द्वेधीभाव में फंस जाता है और निर्णय लेने में समर्थ नहीं होता या निर्णय लेने में बहुत देर कर देता है ,जिससे उसके द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम पूरी तरह से उसे प्राप्त नहीं होते या कार्य सही होने की जगह बिल्कुल बिगड़ जाते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं नौकरी पेशा या व्यवसाय । जब व्यक्ति उपरोक्त विषयों पर सही निर्णय नहीं लेता तो उसके Finance की हालत बिगड़ सकती है, जिससे पैसे की कमी के कारण मूलभूत आवश्यकाएं पूरी होने में भी दिक्कत आ सकती है। इसका असर हमारे पारिवारिक संबंधों और दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। हमारे विचार हमारे परिवार के सदस्यों की मानसिक स्थिति को मजबूत करने या कमजोर करने की ताकत रखते हैं। यदि आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि मेरे लिए नौकरी करना ठीक रहेगा या बिजनेस करना अथवा आपके बच्चों के लिए आप परामर्श प्राप्त करना चाहते हैं तो इस विषय में Global Kundli vastu आपकी सहायता कर सकता है। आप निम्नलिखित विषयों पर हमारे विद्वानों से बात कर सकते हैं:-

1 आपको किस क्षेत्र में नौकरी करनी चाहिए?

2 मेरी नौकरी कब लगेगी?

3 मुझे नौकरी करनी चाहिए या व्यवसाय करना चाहिए?

4 क्या मैं अपनी कंपनी कब बदल सकता हूँ?

5 मेरा प्रमोशन कब होगा?

6 मेरा Transfer होगा या नहीं ?

7 मेरा Transfer दूर होगा या पास होगा?

हम आपको इन सभी प्रश्नों के लिए उत्तम परामर्श देते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध करवानी होती है-

1 नाम  Name

2 जन्मतिथि  Birth Date

3 जन्मसमय और जन्मस्थान Birth Time And Place

4 संपर्क सूत्र  Contact Details

Mob. No.

Email

 नोट :- Job Career And Business

  • यदि आप ये सेवा खरीदते हो तो Global Kundli Vastu इससे सम्बन्धित निर्देशन उपलब्ध करवाता है। हमारे विशेषज्ञ आचार्य आपकी कुण्डली का विस्तार से विश्लेषण करेंगे और उसके बाद जो सबसे उत्तम होगा आपके लिए वो बताया जाएगा। यदि कहीं कोई समस्या आने की संभावना होगी तो उसको दूर करने के लिए अनुभूत प्रभावी उपाय बताए जाते हैं।

Copule Consultation For Childless Couples

भारतीय संस्कृति ही नहीं, विश्व की चाहे कोई भी संस्कृति हो उसमें संतान के प्रति सबका लगाव होता है। मनुष्य ही नहीं अपितु पशु-पक्षी भी अपनी संतान को सुरक्षित और हष्ट पुष्ट देखना चाहते हैं। हमारे ग्रन्थों में कहा भी गया है कि “पुत्रैव आत्मा’’ अर्थात पुत्र आत्मा है।

   जब किसी दम्पत्ती को सन्तान प्राप्ति नहीं होती तो आत्मा सूख जाती है। व्यक्ति हर समय दुःख में डूबा रहता है। घर परिवार में जब भी खुशी या त्यौहार आदि का समय आता है तो संतान की कमी महसूस होती है। घर के आंगन में किलकारियां सुनने के लिए कान तरस जाते हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार पिण्डदान के लिए तर्पण कर्म के लिए पुत्र का होना आवश्यक है। कहा जाता है कि जिसको संतान प्राप्ति नहीं होती इहलोक या परलोक उसे कहीं भी शांति प्राप्त नहीं होती। आदमी अपनी संतान पर पूर्ण रूप से विस्वास करता है और बुढापे का सहारा मानता है। आम बोल-चाल में भी कहा जाता है कि “दूध और पूत अपने ही भले होते हैं ।,,

    बहुत बार तो ऐसा देखा गया है कि पुरुष व महिला दोनों संतान उत्त्पत्ति के लिए पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं फिर भी संतान प्राप्ति नहीं हो पाती है। बहुत सी महिलाओं को बहुत सी दवाइयां  खानी पड़ती हैं और शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती हैं, फिर भी निराशा हाथ लगती है। मेडिकल का खर्च आदमी की कमर तोड़ देता है।

      Global Kundli vastu के विद्वान आचार्य इस विषय में आपकी सहायता कर सकते हैं। आप उनसे निम्नलिखित विषयों पर खुलकर बात कर सकते हैं।

1 मुझे कब संतान सुख मिलेगा?

2 संतान प्राप्त होगी या नहीं?

3 कितनी संतान हो सकती हैं?

4 क्या संतान प्राप्ति मेडिकल सहयोग से होगी?

5 क्या IVF की जरूरत है?

              Global Kundli vastu के विशेषज्ञ विद्वान डॉक्टर कृष्ण चन्द्र भारद्वाज जी  गुरू जी के कुशल निर्देशन में उस दम्पत्ति की कुण्डली का गहन अध्ययन करने के बाद  और परस्पर विश्लेषण के आधार पर आपको परामर्श प्रदान करते हैं।

        Global Kundli Vastu  के द्वारा बताए गए उपाय बड़े सटीक व प्रभावशाली होते हैं।

नोट:- आपकी पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है।

  भृगुसंहिता

केवल जन्म के वर्ष और अंग्रेजी/देशी मास जिनकी उपलब्ध हो। (जन्म समय की आवश्यकता नहीं है) पुरूष जातक के लिए जन्म तारीख यदि ठीक से याद न भी हो तो एक सप्ताह पहले या एक सप्ताह बाद तक की तारीख से भी भविष्य फल किया जाता है। स्त्री जातक के लिए जन्म तारीख और जन्म समय तथा जन्मस्थान सभी की आवश्यकता होगी। उनके लिए महर्षि भृगु जी द्वारा रचित प्राचीन भृगु संहिता से विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत भविष्य लिखा हुआ है।

इसमें –

१.जीवन के महत्वपूर्ण उतार चढ़ाव के वर्ष और घटनाक्रम

२. जीवन की अवधि (उम्र)

३.सन्तान

४.गत जन्म का विवरण

५.गत जन्म के शाप का वर्णन और वर्तमान जीवन में उसका कष्टमय फल और प्रायश्चित निवारण ताकि कुफल कट सके

६.जपने योग्य मंत्र

७.सावधानी

८. अगले जन्म का उल्लेख

ये सब लिखा गया है।

यह विशाल ग्रंथ तीन चार साल पहले हमने भागीरथ प्रयास के बाद दक्षिण भारत से सशर्त प्राप्त हुआ था।

जिसके आधार पर हमने तीस चालीस व्यक्तियों का भविष्य फल किया था जिसकी सत्यता प्रतिशत श्रेष्ठ थी।

इस ग्रंथ से जो अपना भविष्य जानना चाहते हैं वे मैसेंजर/प्रत्यक्ष से हमारे संस्थान से फल प्राप्त कर सकते हैं।

Birth Time Rectification

हमें बहुत बार अपने जीवन के बारे जानने की प्रबल इच्छा होती है। बहुत बार कुण्डली विश्लेषण की प्रबल आवश्यकता भी होती है, परन्तु जब हम ज्योतिषी से सम्पर्क करते हैं तो हमें सही जन्मसमय का पता नहीं होता। ऐसी स्थिति में हमारे साथ-साथ ज्योतिषी भी फिर अंदाजा लगाते रह जाते हैं और उनके बताए उपायों के परिणाम जीवन में कभी दिखाई देते हैं और कभी दिखाई नहीं देते। इसमें आपका या ज्योतिषी का कोई दोष नहीं होता, वास्तविक कारण ये होता है कि आपका जन्म समय सही नहीं है ,जिससे ग्रहों की डिग्री बदल जाती हैं। ग्रहों की स्थिति बदल जाती है और इसके साथ-साथ ही ग्रहों की दशाओं की स्थिति भी बदल जाती है। साथ ही गलत जन्म समय से बनी हुई कुण्डली आपके जीवन की घटनाओं से मेल नहीं खाती। जिससे आपका जीवन अंदाजा लगाने और संभावनाओं को खोजने में ही निकल जाता है और वास्तबिक परिणाम कोशों दूर रह जाते हैं। सही जन्मसमय का पता लगाया जा सकता है।

Global Kundli vastu

आपको ये सेवा उपलब्ध करवाता है कि यदि आपका जन्म समय एक घंटा पहले या एक घंटा बाद में है तो ज्योतिषीय सूत्रों का प्रयोग करके सही जन्मसमय निर्धारित किया जाता है। इसके साथ ही आपके जीवन की एक- दो घटनाओं से सम्बन्ध जोडकर भी देखा जाएगा ,जिससे जन्मसमय को verify किया जा सके।

Online Map Griding For Home, Shops, Offices, Business Places, Corporate offices And Industrial Area

भारतीय ज्ञानपरम्परख में वास्तु का महत्त्वपूर्ण स्थान है। व्यक्ति पूरे दिन काम करके जब घर आता है तो वह दौबारा काम करने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार होता है। व्यक्ति की मनोभावनाएं उसके घर या कार्यस्थल से जुडी होती हैं जो व्यक्ति को जीवन के महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। जब आपके घर या कार्यस्थल की ऊर्जाएं सही प्रकार से काम करती हैं तो आपके निर्णय सही दिशा में जाते हैं और आप उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते हैं। यदि आपके घर या कार्यस्थल की ऊर्जाएं वास्तु के अनुसार संतुलित नहीं है और गतिविधियां जिस Zone में चाहिए उसके विपरित हैं तो वास्तुपुरुष मण्डल के देवता कुपित होते हैं, जो हमारे जीवन में परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं जिससे हम अच्छे निर्णय नहीं ले पाते या चलते – चलते काम  काम ठप्प हो जाते हैं। हमारे लाभ में रहने वाले काम नुकसान देने लग जाते हैं। वास्तु दोष पारिवारिक माहौल को भी खराब करते हैं, जिससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अलगाव की स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

          यदि आप घर बना रहे हैं या खरीदना चाहते हैं तो आपको वास्तु का सहारा लेना चाहिए कि जब हम अपने दूर वास्तु ही चाहिए। क्योंकि जब हम अपने हिसाब से घर बनाते हैं तो उसमें पञ्चतत्त्व और वास्तुपुरूष मण्डल देवताओं का संतुलन संभव नहीं है जिससे Property  की ऊर्जाएं प्रदुषित होने लगती हैं जो भयंकर परिणाम देती हैं। बहुत बार ऐसा भी देखा गया है कि हमें जनहानि, धनहानि और मानहानि आदि का सामना करना पडता है।

                Global Kundli Vastu  पिछले दस वर्षों से इस क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का सफल समाधान कर रहा है। यदि आप नया घर बना रहे हैं या घर खरीदने जा रहे हैं तो हम वास्तुसम्मत  घर फ्लैट या ऑफिस का चयन में आपकी मदद कर सकते हैं। Online Map Griding  से ही हम परामर्श सेवा उपलब्ध करवाते हैं।

इसके लिए हमें निम्नलिखित की आवश्यकता होती है: –

1 Map Of Property With Accurate Dimensions

2 Current Location Of Property

3 Identification Of Property

4 Contact Details Of Owner

           Global Kundli Vastu आपकी प्रॉपर्टी को ग्रीड करके 2 सुझाव आपको उपलब्ध करवाता है।

Astrological Premium Consultation To Change Struggling Life

 ये परामर्श सुविधा / सेवा Global Kundli Vastu के पैनल द्वारा गुरु जी के निर्देशन में उपलब्ध करवायी जाती है। जिसमें प्रतीक्षा अवधि 15-20 दिन रहेगी। इससे पहले परामर्श की उपलब्धता पहले प्राप्त जातकों की सूची पर निर्भर करती है।

Astrology Consultation Based On Your Birth Chart

    ज्योतिष ज्ञान का अथाह सागर है, जो हजारों वर्षों से अध्ययन के केन्द्र में रहा है। भारतीय महाद्वीप से ही ज्योतिषिय प्रज्ञा सागर पार करके संसार के कोने-कोने तक पहुंची है। आधुनिक परिप्रेक्ष्य में यद्यपि नूतन उपलब्धियां ज्योतिषिय क्षेत्र में प्राप्त हो रही हैं तथापि नूतन ज्ञान के साथ-साथ किसी भी जातक की कुण्डली को पढ़‌ने के लिए प्राचीन भारतीय ज्योतिष ज्ञान परम्परा महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

     इस क्षेत्र में Global Kundli Vastu  एक जाना-पहचाना नाम है और Global Kundli  Vastu के विशेषज्ञ प्राचीन ज्ञानपरम्परा के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान के सह -संबंध से ही परामर्श उपलब्ध करवाते हैं। हमारे विशेषज्ञ आपकी समस्याओं के विषय में सरल किफायती और सटीक उपाय आपको उपलब्ध करवाते हैं।

आप निम्नलिखित विषयों पर खुलकर बात कर सकते हैं :-

  • Health Issues
  • Wealth And Finance
  • Career And Business
  • Delay In Marriage
  • Love And Arrange Marriage
  • Husband Wife Relationships Issues
  • Infertility And Education
  • Divorce Problem Solution
  • Visa Problems
  • Foreign Study And Settlement In Foreign
  • Legal Matters And Enemies
  • Name Spelling Correction For Brand Name Person Name And Product Name
  • Lucky Numbers And Lucky Colour
  • Auspicious Time For New Beginnings

आज हम तकनीकी के दौर से गुजर रहे हैं जो हमारे सभी कार्यों को आसान बनाता है। हर व्यक्ति के पास समय का अभाव बना ही रहता है। इसलिए सबको प्रत्यक्ष रूप से  (Face To Face) सेवा और सुविधा उपलब्ध करवा पाना मुश्किल हो जाता है। आज के समय में Global Kundli Vastu के द्वारा जीवन की व्यस्तता को देखते हुए  Online  माध्यम से परामर्श सुविधा प्रदान की जाती है ,जिससे समय की बचत के साथ- साथ ये लाभ हो सकते हैं:-

1 एक-दूसरे से लोगों की दूरी मायने नहीं रखती।

2 यात्रा करके ज्योतिषी के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर या अपने कार्यालय से ही सेवा ले सकते हैं। यात्रा खर्च बच जाता है।

3 जिनके पास समय का अभाव है उसके लिए सुविधाजनक है।

4 आपको उपाय Email के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिससे दौबारा ज्योतिषी से पूछने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

इसके लिए हमें आपकी निम्निलिखित जानकारी की आवश्यकता पड़ती है।

1 नाम  Name

2 जन्मतिथि Date Birth

3 जन्मस्थान Birth Place

4 जन्म समय Birth Time

5 Contact Details Like As Mob Number And Email

एकबार में एक कुण्डली के लिए 45 -50 मिनट का समय उपलब्ध रहेगा। आवश्यकतानुसार समय बढाया जा सकता है।

नोट :- यदि आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से Face To Face परामर्श प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए शुल्क बदल जाते हैं।

Vastu Services

मानव एक सामाजिक प्राणी है। समाज का परिवेश और वातावरण उसे प्रभावित करता है। उसके निर्णय भी समाज को प्रभावित करते हैं। मानन को सबसे ज्यादा उसका निवास स्थान और उसका कार्यस्थल प्रभावित करता है। उनके वास्तु के अनुसार है व्यक्ति के विचारों को आकार मिलता है। अपनी मान‌सिक योग्यता के अनुसार ही कोई व्यक्ति अपने महत्त्वपूर्ण निर्णय लेता है जिसपर इसके जीवन की उन्नति और अधोगति दोनों निर्भर करती हैं।

           यदि किसी के घर और कार्यालय दोनों क्षेत्र में कहीं भी वास्तु दोष होंगे या ऊर्जा क्षेत्र प्रदूषित होगें तो जीवन के बहुत से महत्त्वपूर्ण निर्णय गलत हो सकते हैं। जीवन की दिशा को उन्नतिपरक ऐश्वर्यकारक बनाने के लिए Global Kundli Vastu वास्तु के  क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता है, जिससे आप स‌मस्याओं से बच सकते हैं। हम निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करते हैं।

Vastu For Homes

Vastu For Shops

Vastu For Malls

Vastu For Showrooms

Vastu For Saloons

Vastu For Gyms

Vastu For Factories

Vastu For Schools

Vastu For Hotels

Vastu For Restaurants

Love Problems

   मानव का स्वाभाविक गुण है कि वह हमेशा प्रेम से रहना चाहता है। कोई भी व्यक्त्ति लगातार गुस्से की स्थिति में पूरा एक दिन भी नहीं निकाल सकता। यदि उसे पूर्णरूप से प्रशिक्षित किया जाए तब भी पूरा दिन गुस्सा नहीं कर सकता। परन्तु यदि बात प्रेम की की जाए तो पूरा जीवन प्रेम-से गुजर-बसर से सकता है।

     आधुनिक समय में परिदृश्य जल्दी-जल्दी बदल रहे हैं। व्यक्ति पहले अपने प्रेम संबंध को उजागर करने में बहुत ही झिझकता था, परन्तु आज की नयी पीढ़ी जाति समाज और धर्म को दरकिनार करके भी प्रेम-संबन्ध (Love  Affair) में बने रहना चाहता है।

      आधुनिकता कितनी भी हावी हो गई है फिर भी हमारे सामाजिक परिप्रेक्ष्य में आज भी प्रेम संबन्ध (Love Affairs) को मान्यता मिलना आसान नहीं है। प्रेम-सम्बन्ध में रहने वालों को समाज का सामना करना ही पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या तब हो जाती है प्रेम-विवाह (Love- Marriage) के बाद  दोबारा Divorce Sapretation का सामना करना पड़ जाता है।

     इसमें आप यदि बड़ी बड़ी समस्याओं से बचने के लिए जैसे माता-पिता की सहमति प्रेम विवाह करने से पहले आपसी मेल पाक या Love Marriage की सफलता की संभावना अथवा अलगाव के कगार पर खडे हैं तो ज्योतिषिय उपायों से जीवन में खुशियां दोबारा लौट सकती हैं।

Visa Problems, Foreign Study And Foreign Settlement

       युवावर्ग आज बंदिशों में नहीं जीना चाहता। वो सीमाओं को लांघना चाहता है। वह किसी भी कभी को नहीं गिनना चाहता चाहे संसाधनों की कमी क्यों न हो ।

      आज युवा पीढ़ी को विदेश बहुत आकर्षित करता है फिर चाहे वो विदेश में शिक्षा प्राप्त करना है Foreign Study हो Travel  हो बहु देशीय कंपनी में नौकरी हो या विदेश में बसना Settle होना हो । परन्तु Foreign Study, Foreign Settlement सबके लिए आसान नहीं है। हमें बहुत सी समस्याओं सामना करना पड़ता है। बहुत बार तो Visa Approve होना ही मुश्किल हो जाता है।

       यदि आप भी Foreign Study करना चाहते हैं या Foreign में Settle होना चाहते हैं तो Global Kundli Vastu के योग्य आचार्य आपकी कुण्डली के आधार पर परामर्श करते हैं कि

Foreign आपके लिए ठीक है या नहीं

 Foreign में आपकी Study पूरी हो पाएगी या नहीं अथवा Foreign Study आपको लाभ देगी या नहीं

Foreign Settlement आपके लिए फायदेमंद है या नहीं।

यज्ञानुष्ठान, पूजा एवं जपकर्म

    भारत एक उत्सव प्रधान देश है। यहां हर दिन किसी न किसी समुदाय का उत्सव त्यौहार होता है। वाले लोगू पूजाकार्यों का आयोजन करते हैं। सनातन धर्म से संबंध रखने वाले लोग त्यौहारों के अवसर पर विशेष अनुष्ठानों या पूजाकार्यों का आयोजन करते हैं। जैसे

     यज्ञ-हवन, गीतापाठ, गृहशान्ति पाठ, कालसर्पदोष निवारण पूजा, कुण्डली के दोषों को दूर करने के लिए पूजा, संतान प्राप्ति के लिए संतान गोपाल पूजा, गायत्री मंत्रानुष्ठान, श्रीमद्भागवत कथा एवं मूलपाठ, श्रीरामचरितमानस अखण्डपाठ, सुन्दरकाण्ड पाठ, मारूतिस्तोत्र पाठ, ग्रह शान्ति पाठ आदि।

        Global Kundli Vastu उपरोक्त दैवीय कार्यों के लिए योग्य विद्‌वान पण्डितों की व्यवस्था करता है। Global Kundli Vastu उपरोक्त पूजाकार्यों का आयोजन Online और Offline दोनों माध्यमों से करता है। इसके लिए यदि आप विशेष अवसरों पर पूजा अर्चना करवाना चाहते हैं तो सेवा प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कम से कम एक महीना पूर्व Confirmation करना होता है।

Married Life Problems

मानव एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज से अलग होकर जीवित नहीं रह सकता क्योंकि हर मनुष्य हमेशा ये महसूस करता है कि समाज उसे देख रहा है, उसके कार्य समाज को प्रभावित करते हैं तथा समाज के कार्य उसको प्रभावित करते हैं। इसलिए उसे सदैव अच्छा कार्य करना है और अपने आपको साबित करना है। इस स्थिति में जब किसी पुरुष को अपनी पत्नी और परिवार का साथ मिलता है तो वो हर ऊँचाई को छू सकता है। उसी तरह से महिला भी अपने आपको साबित कर सकती है। एक अच्छा और खुशहाल जीवन जी सकता है। परन्तु परिवार से सहयोग की जगह यदि अलगाव मिले तो जीवन जीने की जगह कटना शुरू हो जाता है और नीरस हो जाता है। व्यक्ति किसी से मिलना- जुलना पसंद नहीं करता। वो अपने आप में घुट घुटकर जीने लग जाता है। समाज उसको संशय की नजर से देखता है तथा लोग उससे कोई संबंध न होते हुए भी बातें बनाने लगते हैं।

       इसमें बहुत से कारण हो सकते हैं।, गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे हमें आए दिन झगड़े, मन-मुटाव और बहुत बार तो मारपीट का भी सामना करना पड़ता है। गृहकलेश से केवल पति- पत्नी ही परेशान नहीं होते बल्कि पूरा परिवार ही समस्याओं में फंस जाता है। इससे सबसे ज्यादा तो बच्चों का जीवन प्रभावित होता है। बच्चे असंतुलित और असंयमित हो जाते हैं। उनका बालसुलभ व्यवहार प्रभावित हुए बिना नहीं रहता।बच्चों के व्यवहार में अनियमितता दिखाई देने लगती है और ऐसा माहौल उनको आपराधिक गतिविधियों में भी धकेल सकता है। दूसरे शातिर लोग उनका फायदा उठा सकते हैं।

       यदि आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो Global Kundli Vastu जीवन को सुचारू रूप से चलाने में और वैदिक उपायों के सहयोग से जीवन को पटरी पर लाने में आपकी सहायता कर सकता है।इसमें Global Kundli Vastu आचार्य डॉ. कृष्ण चन्द्र शास्त्री गुरू जी के कुशल निर्देशन में Copule Consultation उपलब्ध करवाता है। हम उन लोगों की विशेष सहायता कर पाते हैं जो स्वयं अपनी शादी को साथ-साथ चलाना चाहते हैं।

      हमारी संस्था के विशेषज्ञ विद्वानों के पैनल द्वारा कुण्डली का विस्तृत गहन अध्ययन किया जाता है तथा उसके बाद बताया जाता है कि आपके लिए रिश्ते में बने रहना सही रहेगा या नहीं। अथवा रिश्ते को बनाए रखने के लिए क्या उपाय हो सकते हैं जिससे जीवन पटरी पर दौबारा लौट आए अथवा कितने समय में हालात सुधर सकते हैं।

नोट :- Global Kundli Vastu  आपकी जानकारी को पूर्ण रूप से गोपनीय रखता है।

नवचण्डी, सहस्रण्डी, शतचण्डी, रूद्राभिषेक दशमहाविद्या मन्त्रानुष्ठान

       भारतीय सनातन परंपरा में नवरात्र और श्रावण मास तथा फाल्गुन मास का विशेष स्थान है। लोग बड़े-बड़े कार्यों की सिद्धि और बड़े-बड़े दोषों के निवार्ण तथा शक्ति संचय या शक्ति संधान के लिए इन अवसरों पर विशेष अनुष्ठानों आयोजन करते हैं। नवरात्र में तथा भगवान के लिए किए गए अलग-अलग अनुष्ठानों का अलग-अलग फल शास्त्रों में वर्णित है। जैसे जल से रूद्रीपाठ सहित अभिषेक का अलग फल है, जल से रूद्राभिषेक का अलग फल है, तेल से रूद्राभिषेक का अलग व गन्ने के रस से रूद्राभिषेक अलग फल प्राप्त होता है। उसी प्रकार नवरात्र या गुप्त नवरात्र के उसी प्रकार नवरात्र के अवसर पर भगवती जगदम्बा की प्रसन्नता के लिए अलग-अलग मन्त्रों के सम्पुटित पाठों का फल भी अलग- अलग होता है। सम्पुट मन्त्रों के साथ साथ संख्या का भी विशेष महत्व है। जैसे नवचण्डी पाठ का अलग फल है, शतचण्डी पाठ का अलग फल है सहस्रचण्डी का अलग फल साधक को प्राप्त होता है। उसी प्रकार से 14, 15, 16, 17,………. आदि सम्पुटित पाठों का भी पुत्र प्राप्ति, धनप्राप्ति, ऐश्वर्यप्राप्ति ,विजयप्राप्त करना आदि अलग-अलग परिणाम प्राप्त होते हैं। इन अनुष्ठानों के माध्यम से व्यक्ति सन्तान विवाह, विजय समृ‌द्धि आदि प्राप्त कर सकता है।

       Global Kundli Vastu उपरोक्त अनुष्ठानों के आयोजन के लिए विद्‌वान श्रोत्रिय पण्डितों का प्रबन्ध करता है। उपरोक्त अनुष्ठान पाठ आदि Global Kundli Vastu के द्वारा Online और Offline  दोनों  माध्यमों से सम्पादित किए जाते हैं। यदि आप कोई भी पाठ या अनुष्ठान करवाना चाहते हैं तो इसके लिए कम से कम एक महिना पहले Confirmation प्राप्त करना आवश्यक है।

          Astrovastu Remedies

       जब आद‌मी समस्याओं से घिर जाता है और ज्यादा समय के अनुष्ठानों के लिए समय नहीं होता तो Astrovastu Remedies के माध्यम से समस्याओं का निराकरण सम्भव हो सकता है, जो अत्यंत प्रभावीरूप से कार्य करता है।

     इस विषय में Global Kundli Vastu  आपकी सहायता कर सकता है। आप अपनी समस्या के अनुसार Astrovastu Remedies के लिए  परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Why Global Kundli Vastu?

In Time

Global Kundli Vastu के द्वारा अपने समय के साथ-साथ प्रश्नकर्ता के महत्वपूर्ण समय का भी ध्यान रखा जाता है और निर्धारित समय-सीमा में ही परामर्श उपलब्ध करवाया जाता है।

Focus

Global Kundli Vastu की टीम प्रश्नकर्त्ता के प्रश्नों और समस्या को केंद्र में रखकर कुण्डली विश्लेषण और वास्तु विश्लेषण करते हैं तथा सटीक परामर्श प्रदान करते हैं।

Team

Global Kundli Vastu में प्रश्नकर्त्ता के प्रश्नों पर विद्वानों की टीम काम करती है , इसलिए Details पहले ली जाती है ताकि उत्तम परामर्श दिया जा सके।

Customized Solutions

Global Kundli Vastu Personalised और Customized परामर्श उपलब्ध करवाता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में वैचारिक बदलाव दिखाई देता है और उनके निर्णय Prosperity की ओर जाते हैं।

Results

Global Kundli Vastu प्रभावी और अनूभूत वैदिक उपायों का परामर्श देता है, जिनके परिणाम प्रश्नकर्ताओं के अपने जीवन में दृष्टिगत होते हैं।

For Quotation

Meet Our Experts

आचार्य राजेन्द्र शर्मा

 शास्त्री, शिक्षा-शास्त्री, शिक्षा विशारद, एम. ए. (संस्कृत),

 आचार्य, नाड़ी ज्योतिषी एवं K P  ज्योतिषी व वास्तुविशेषज्ञ

आचार्य राजेन्द्र शर्मा संस्कृत महाविद्यालय में प्राध्यापक रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। आचार्य जी ने नाड़ी ज्योतिष और KP ज्योतिष में गहन अध्ययन किया है। आपके द्वारा दिए गए परिणामों का सुखद स्वरूप वास्तु- शास्त्र के क्षेत्र में आप महोदय के अथक परिश्रम को दर्शाता है।

        आपने डॉ० कृष्ण चन्द्र जी के सान्निध्य में पिछले 15 वर्षों में ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम दिए तथा बहुत से यज्ञानुष्टानों का सफल सम्पादन किया। आप ज्योतिष और वास्तु- शास्त्र के सुयोग्य विद्यार्थी हैं, जो इस क्षेत्र के प्राचीन और नूतन आयामों को आत्मसात् करने को तटस्थ हैं।

        आपका सरल और मृदु स्वभाव लोगों को अकारण ही अपनी ओर आकर्षित करता है। आचार्य जी ब्राह्मण, साधु और गाय माता के प्रति विशेष श्रद्धा तथा विस्वास रखते हैं। आप समय समय पर सनातन सेवा में तत्पर रहते हैं। आपका मुख्य उद्‌देश्य सनातन धर्म परम्परा का प्रचार प्रसार और संरक्षण है। जिससे हमारी आने वाली पीढियों तक हमारी प्राचीन और गौरवशाली ज्ञान-परम्परा का हस्तांतरण हो सके।

डॉ कृष्ण चन्द्र

प्रभाकर, शास्त्री, शिक्षा-शास्त्री, शिक्षा-विशारद, एम. ए. (संस्कृत, हिन्दी), ज्योतिषाचार्य, पी.एच.डी. (ज्योतिष)

डॉ० कृष्ण चन्द्र जी कई संस्कृत-महाविद्यालयों में प्राध्‌यापक और प्राचार्य के पद पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।  शास्त्री जी के सैकड़ों छात्र- छात्राएं अब HCS, सेना में धर्मगुरु, College Cader Lecturer, संस्कृत- प्राध्यापक और संस्कृताध्यापक के रूप में अपनी सफल सेवाएं संचालित कर रहे हैं। ज्योतिष विषय में आचार्य और पी एच डी उपाधि प्राप्त शास्त्री जी  धर्म, कर्मकाण्ड, व्याकरण, तन्त्र- विज्ञान और प्राच्य-विद्याओं के निष्णात विद्‌वान हैं।

        कृष्ण जी के सनातन धर्म परम्परा और संस्कृत के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें काशी विद्वत्-परिषद संस्था ने अपने विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया है। ज्योतिष विषय में गहन अध्ययन के कारण ज्योतिष पर शास्त्री जी का विशिष्ट अधिकार है। कयी विश्वविघालयों और ज्योतिष सम्मेलनों में विशिष्ट वक्ता के रूप में आपको आमंत्रित किया जाता है और आपके व्याख्यान ज्योतिष शास्त्र की व्यापक समझ प्रदान करते हैं। आप ज्योतिष के क्षेत्र में 23 वर्ष से कार्यरत हैं और समय-समय पर ब्राह्मणों के हितार्थ ज्योतिष शिविरों का संचालन भी करते हैं, जिसमें शुल्क केवल न के बराबर होता है।

        शास्त्री जी अपने शोध और स्वाध्याय के बल पर धर्म, कर्मकाण्ड, ज्योतिष, वास्तु-शास्त्र, और तीर्थों की महिमा आदि विविध विषयों पर अनेक पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। आपकी पुस्तकें निम्न प्रकार से हैं:-

1 लाल किताब सार संग्रह

2 वास्तु-शास्त्र सार

3 भृगुसंहिता

4 ज्योतिष-शास्त्र सार

5 गायत्री साधना पद्धति

6 नाड़ी फलित ज्योतिष

7 श्री विद्या सुधा-सिन्धु

8 निगमागम रहस्य

9 कर्मकाण्ड – मीमांसा

10 प्रतियोगिता-चन्द्रिक

11 परशुराम चालीस

12 स्थाणवीश्वर महिमा

13 श्री ललिताम्बा सहस्रनाम स्तोत्रम्

14 ईशोपलब्धिः

        अभी और भी बहुत सी पुस्तकें प्रकाशन के लिए पंक्तिबद्ध हैं समय के अभाव के कारण प्रकाशित नहीं हो पाई हैं।

        डॉ कृष्ण चन्द्र जी फेसबुक के माध्यम से भी लोगों में भारतीय ज्ञानपरम्परा और सनातन धर्मपरम्परा के सम्बन्ध जागृत करते रहते हैं।

Our Results

COUNTRIES

0
SERVICES
0
HAPPY CUSTOMERS
0

For Quotation

Scroll to Top